Posts

Showing posts from February, 2025

जहाँगीर की कविताएँ

Image
                   [1] ए जहाँगीर को साहजहाँ जिन जग पर कियो कर साह मरदानजाको अपबल दियो एहाँ अपबल दियो समपत संग मँगाई शिरमोर धोल शिरसिंगी साँई पातसा किए बड़ाई जग पर कियो कर सिमर सुरधुर ॥ तेरे कुल होते आए तिमरलिंग अमर बाबर हिमाऊँ दीनदार  जाके साह अकबर ताके साह जहाँगीर  नरपति    नर । रावराने लागे डरन मोन दीन अधार करनराज तेजकायथ दायमको तव अटर ॥                         [2] बनि बिन वनिता आईहै पिय मन भाई सौतन मध खेलत लालभँवर मानो फूल फुलवारी । एकनसों नैन सैन एकनसों मीठे वैन एकनको पाछेते अंक भरत अचानके छवि भई दूनी दुले रागहिण्डोल मिल गाई ॥ उत्तम मधुरित फूली इत काकमी वेली ऐसे पिय तिय दोउ भाँत एकदाई। अति सुखदयो दोउ बिवसन राई  सुलतान सलेम पिय रुसोहै मनाई ॥                       [3] अति छवि छाजत है ललना लोचन तिहारे । रंगरंगीले रसाल छवीले सोहत लजीले सोंहै खात जात झुकोहै कछू उझको है एसे सोहन होत हमारे ॥ अदभुत रूप ग...

राहुल गांधी के ‘संविधान बचाओ’ अभियान का निहितार्थ (संपादकीय) ~ मेवालाल

Image
लोकसभा चुनाव 2024 में दो प्रमुख गठबंधन पहला NDA का नारा था अबकी बार चार सौ पार दूसरा प्रमुख दल इंडिया के का नारा था संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2019 में सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास नारा दे चुकी थी। विकास की पहुंच उन्हीं दरवाजों तक है जिनके पास पैसा है। जो विकास में पीछे छूट जा रहे थे उनके साथ कांग्रेस खड़ी थी संविधान बचाओ और लोकतंत्र बचाओ का नारा लेकर। ताकि भाजपा की बहुमत की तानाशाही और देश का धन जो एक जगह केंद्रित हो रहा है उसको रोका जा सके। 2024 चुनाव में राहुल गांधी कितना सफल हो पाते है।  जबकि उन्होंने  पिछले दशक से ही कांग्रेस के किसी पद पर रहना स्वीकार नहीं किया है। 23 अगस्त 2018 दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में उन्होंने संविधान बचाओ की शुरुवात की थी। यह दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ था। राहुल गांधी का उद्देश्य दलितों के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर ऊंचा उठाना था। उसके बाद चंद्रशेखर आजाद रावण 2024 में यूपी के सिद्धार्थ नगर से संविधान बचाओ का अभियान की शुरुआत की थी। उसके बाद यह रैली हरियाणा, राजस्थान और मध्य प्रदेश में हुआ। द...